आपस में भिड़े भाजपा के दो विधायक, कैमरे के सामने एक दूसरे को दे डाली धमकी

आपस में भिड़े भाजपा के दो विधायक, कैमरे के सामने एक दूसरे को दे डाली धमकी

आपस में भिड़े भाजपा के दो विधायक, कैमरे के सामने एक दूसरे को दे डाली धमकी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 14, 2019 10:43 am IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर में भाजपा नेताओं का विवाद खुलकर सामने आ रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के दो भाजपा विधायकों के बीच भरी सभा में विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है दोनों ने एक दूसरे को कुश्ती के मैदान में आने की बात तक कह डाली।

Read More: अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा ये गांव, उम्मीदवारों से है बड़ी उम्मीद.. जानिए

दरसअल य​ह लड़ाई हरिद्वार के झरबेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच की है। मामले को लेकर विधायक देशराज कर्णवाल ने विधायक चैंपियन के खिलाफ प्रेस वार्ता कर कहा कि वह खुद को चैंपियन बोलते हैं, लेकिन उन्होंने कभी गिल्ली डंडा तक नहीं खेला है। कणर्वाल ने आरोप लगाया कि चैंपियन खुद को राजा बोलते हैं, लेकिन वह एक सामंत मानसिकता वाले परिवार से हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह चैंपियन हैं तो मान्यता प्राप्त खेल संघ का एक भी प्रमाणपत्र दिखाएं और खुद को चैंपियन साबित करें। अगर विधायक चैंपियन ने उनसे एक दो दिन में माफी नहीं मांगी तो वह कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।

Read More: EVM के खिलाफ फिर एकजुट हुए विपक्षी दलों के नेता, खटखटाएंगे सु्प्रीम कोर्ट का दरवाजा

वहीं, दूसरी ओर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने विधायक देशराज कर्णवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर मेरे चैंपियन होने के सबूत चाहते हैं तो कर्णवाल हिम्मत करके सुबह नेहरू स्टेडियम में आकर हाथ मिलाकर दिखाए। तब पता चल जाएगा कि वह चैंपियन हैं या नहीं। शुक्रवार को विधायक देशराज कर्णवाल ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए भड़ास निकाली। कहा कि, विधायक चैंपियन उनके जाति प्रमाणपत्र को फर्जी ठहरा रहे हैं।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/FWL5ke4jHSI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"