निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाइयों समेत बहन की मौत

Ads

निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाइयों समेत बहन की मौत

  •  
  • Publish Date - December 8, 2022 / 04:42 PM IST,
    Updated On - December 8, 2022 / 04:42 PM IST

जयपुर, आठ दिसंबर (भाषा) जयपुर के जोबनेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो भाइयों और उनकी एक बहन की मौत हो गई।

पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखराज ने बताया कि जोबनेर बस अड्डे पर एक बाइक पर सवार दो भाइयों और उनकी बहन को निजी बस ने टक्कर मार दी जिससे तीनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बाइक सवार तीनों लोग नागौर में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिये जा रहे थे।

लेखराज ने बताया कि मृतकों की पहचान पप्पू (45), उनके भाई बनवारी (25) और बहन बाली देवी (30) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि मृतक परिवार के सदस्यों की ओर से मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों के साथ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की वार्ता जारी है।

भाषा कुंज पृथ्वी

संतोष

संतोष