दिल्ली के त्रिलोकपुरी में चोरी के आरोप में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में चोरी के आरोप में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
नयी दिल्ली, नौ नवंबर (भाषा) दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में स्थित एक घर से चार मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना छह और सात नवंबर की मध्यरात्रि को हुई, जब परिवार सो रहा था।
परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और अपराधियों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई तथा एक लड़के को पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसके बयान के आधार पर उसके सहयोगी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ बाद में अमन को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। उसके खिलाफ चोरी, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के नौ मामले दर्ज हैं।’’
पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप
दिलीप

Facebook


