टिहरी में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
टिहरी में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
नई टिहरी, दो अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में टिहरी जिले के लंबगांव क्षेत्र में एक डंपर (मालवाहक वाहन) के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी । पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि क्यारी गांव के ऊपर चारगांव मार्ग पर बुधवार मध्यरात्रि के बाद हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव एवं राहत कार्य चलाया।
पुलिस ने कहा कि डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे उत्तर प्रदेश के बहराइच के चालक सूरज राठौड (44) तथा टिहरी के रौणिया गांव के गजेन्द्र रांगड (36) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
पुलिस का कहना है कि प्रथमद्रष्टया ऐसा लग रहा है कि ब्रेक के न लगने के कारण डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया ।
भाषा सं दीप्ति राजकुमार
राजकुमार

Facebook


