ओडिशा के जाजपुर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

ओडिशा के जाजपुर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

ओडिशा के जाजपुर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल
Modified Date: November 10, 2023 / 11:53 am IST
Published Date: November 10, 2023 11:53 am IST

जाजपुर (ओडिशा), 10 नवंबर (भाषा) ओडिशा के जाजपुर जिले में एक टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर बरुहान चौराहे के पास हुई। घटना के वक्त मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान सुदर्शन बेहरा और एक बुजुर्ग महिला के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान गर्भवती महिला पूर्णिमा बेहरा के रूप में हुई है। सभी जाजपुर जिले के सना बिरुआहन हातासाही गांव के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सुदर्शन और पूर्णिमा को बचाया और इलाज के लिए जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) पहुंचाया।

उसने बताया कि इलाज के दौरान सुदर्शन की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि सड़क दुर्घटना कैसे हुई।’

भाषा साजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में