रांची में बस-ट्रक की टक्कर, दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Ads

रांची में बस-ट्रक की टक्कर, दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल

  •  
  • Publish Date - November 12, 2022 / 11:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

रांची, 12 नवंबर (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना में बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर में शुक्रवार को दो यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 30 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी बस रांची से खूंटी के तपकारा जा रही थी और इसी दौरान तुपुदाना में इसकी एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गये। उनके मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर है जिन्हें रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।

रांची देहात के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।”

तुपुदाना थाने के प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया, जबकि ट्रक चालक का इलाज किया जा रहा है।

भाषा इन्दु नोमान

नोमान