सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए तैयबा के दो मोस्ट वांटेड आतंकवादी ढेर, गांव में छिपे होने की मिली थी सूचना, इंटरनेट सेवाएं रोकी गई
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए तैयबा के दो मोस्ट वांटेड आतंकवादी ढेर, गांव में छिपे होने की मिली थी सूचना, इंटरनेट सेवाएं रोकी गई
जम्मू- कश्मीर ।लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के मतदान के बीच जम्मू कश्मीर में सुक्षबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हिन्दसीतापुर में आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इसके बाद 34 राष्ट्रीय रायफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया । सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों के खिलाफ घेराबंदी की। इसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरु कर दी ।
ये भी पढ़ें-PM मोदी ने ट्वीट कर बढ़ाया मतदाताओं का उत्साह, कहा- आपकी भागीदारी से खास
पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने आम लोगों का ध्यान रखते हुए सटीक निशान लगाया और गांव में छिपे दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों ही आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकी कई हमलों में शामिल रहे हैं। लश्कर-ए तैयबा के ये दोनों ही आतंकियों की लंबे समय से सुरक्षाबलों को तलाश थी। दोनों ही आतंकियों की पहचान बशारत अहमद और तारिक अहमद के रूप में हुई है। बशारत अहमद निकलूरा और तारिक खारीपोरा का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें-BJP उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने किया मताधिकार का प्रयोग, राट्रपति कोविंद के भाई और भतीजे
बता दें कि तारिक अहमद पहले एसपीओ था, जिसने बाद में आतंक का रास्ता अपना लिया था । तारिक अपने सर्विस राइफल के साथ बीते साल 26 अप्रैल को पाखेरपोड़ा पोस्ट से फरार हो गया था। दो आतंकियों के सफाए के बाद माहौल खराब ना हो इसलिए इलाके में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।
दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें
Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?

Facebook


