नगालैंड में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 12081 हुई

Ads

नगालैंड में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 12081 हुई

  •  
  • Publish Date - January 26, 2021 / 01:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

कोहिमा, 26 जनवरी (भाषा) नगालैंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 12081 हो गयी । स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा डेनिस हैंससिंग ने बताया कि तीन और संक्रमित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 95 मरीज उपचाराधीन है जबिक प्रदेश में अब तक 11756 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं ।

अधिकारी ने बताया कि 88 मरीजों की महामारी से मौत हो चुकी है, जबकि 142 दूसरे राज्यों में चले गये हैं ।

भाषा रंजन रंजन माधव

माधव