कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में नर्सिंग की पढाई कर रहे दो छात्रों की मौत

Ads

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में नर्सिंग की पढाई कर रहे दो छात्रों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 04:01 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 04:01 PM IST

बेंगलुरु, 13 जून (भाषा) बेंगलुरु के निकट मैसुरु रोड पर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे दो लोगों की मोटरसाइकिल शनिवार देर रात कथित तौर पर एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान एर्नाकुलम निवासी गौरी शंकर (22) और केरल के कन्नूर निवासी अतुल सी. बी. (22) के तौर पर हुई है।

दुर्घटना देर रात करीब दो बजे दोनों के मैसुरु से केंगेरी लौटते समय आर. आर. डेंटल कॉलेज के पास हुई।

शुरुआती जांच के मुताबिक, गौरी शंकर ने कथित तौर पर तेज गति के कारण मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया जिससे वह सड़क के ‘डिवाइडर’ से टकरा गई।

दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था और दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जांच जारी है।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष