Barwani Bus Accident News
जयपुर: Two people died in Bolero and pickup राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
Two people died in Bolero and pickup गोगामेड़ी के थानाधिकारी राधेश्याम ने बताया- मृतकों की पहचान राजवीर(38), राजकुमार(25) और रामस्वरूप(38) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों का शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
राधेश्याम ने बताया कि हादसे में घायल मांगेराम(45) को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।