जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया

Ads

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया

  •  
  • Publish Date - December 12, 2023 / 06:10 PM IST,
    Updated On - December 12, 2023 / 06:10 PM IST

श्रीनगर, 12 दिसंबर (भाषा) सेना ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में दो ‘संदिग्ध व्यक्तियों’ को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक पिस्तौल बरामद की गयी है।

सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार को अनंतनाग में बिजबेहरा के जबीलपुरा में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा एक सचल वाहन जांच चौकी (एमवीसीपी) स्थापित की गयी । दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया है तथा उनके पास से एक पिस्तौल एवं अन्य साजोसामान बरामद किये गये हैं।’’

उसने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

भाषा राजकुमार प्रशांत

प्रशांत