नोएडा, 21 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में ‘अपना घर’ आश्रय स्थल में रहने वाली दो महिलाओं की संदिग्ध अवस्था में मंगलवार को मौत हो गयी। पुलिस आयुक्त ने यह जानकारी दी।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं का नाम मंजू (50) और सुनीता (40) था।
उन्होंने बताया कि ‘अपना घर’ के केयरटेकर सर्वेश और अन्य लोगों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों महिलाओं की मौत हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जरूरी कार्रवाई करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
भाषा सं नरेश खारी
खारी