पेपर मिल में गत्तों के रोलर से दबकर दो महिला श्रमिकों की मौत

Ads

पेपर मिल में गत्तों के रोलर से दबकर दो महिला श्रमिकों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 1, 2022 / 09:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

जयपुर, एक जुलाई (भाषा) जयपुर ग्रामीण के पनियाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पेपर मिल में गत्तों के रोलर के नीचे दबने से दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला श्रमिकों की पहचान प्रेमदेवी और सुनीता देवी के रूप में की गई है।

थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि मृतक महिला श्रमिकों के परिजन मुआवजा और दोषी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे है।

परिजनों के साथ बातचीत का दौर जारी है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका है।

भाषा कुंज

संतोष

संतोष