UGC NET 2026 Latest News. Image Source- IBC24 Archive
नई दिल्ली। UGC NET 2026 Latest News परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और अभ्यर्थियों की शिकायतों की जांच के बाद एजेंसी ने तीन विषयों की दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इन विषयों में इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी शामिल हैं।
UGC NET 2026 Latest News: NTA के अनुसार, इंग्लिश और कॉमर्स की री-एग्जाम 9 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जबकि सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को दोबारा होगा। री-एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों से किसी तरह की अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। UGC NET परीक्षा के दौरान कुछ विषयों को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों की जांच के बाद NTA ने संबंधित विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। एजेंसी की ओर से जारी पत्र में री-एग्जाम की तारीखों की जानकारी दी गई है। NTA ने स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-