यूक्रेन संकट: स्पाइसजेट फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी

Ads

यूक्रेन संकट: स्पाइसजेट फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी

  •  
  • Publish Date - February 28, 2022 / 03:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) स्पाइस जेट एअर लाइन रूसी सैन्य आक्रमण के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी।

भारत ने शनिवार को यूक्रेन से सटे देशों रोमानिया एवं हंगरी के रास्ते अपने नागरिकों को निकालना शुरू किया था क्योंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र रूसी सैन्य आक्रमण शुरू होने के बाद 24 फरवरी से ही बंद है।

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने अब तक अपनी पांच उड़ानों के माध्यम से 1156 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला है। उसकी छठी उड़ान 240 भारतीय नागरिकों को लेकर सोमवार की शाम को दिल्ली पहुंचेगी।

फिलहाल करीब 14000 भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं जिनमें ज्यादातर छात्र हैं।

स्पाइस जेट ने कहा है कि वह इस विशेष उड़ान के लिए अपने बोइंग, 737 मैक्स विमान का इस्तेमाल करेगी जो सोमवार की शाम को दिल्ली से रवाना होगा।

उसने कहा , ‘‘ यह विमान दिल्ली से बुडापेस्ट जाएगा और जार्जिया के कुटैसी के रास्ते लौटेगा।’’

स्पाइस जेट ने कहा है कि वह और ऐसी उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है और इस सिलसिले में उसकी संबंधित अधिकारियों से बातचीत चल रही है।

भाषा राजकुमार नेत्रपाल मनीषा

मनीषा