उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद गुलाम के घर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद गुलाम के घर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू
प्रयागराज (उप्र), 20 मार्च (भाषा) प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सोमवार को उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद गुलाम के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीम दोपहर करीब 12 बजे शिवकुटी थाने के तेलियरगंज के रसूलाबाद स्थित मोहम्मद गुलाम के मकान पर पहुंची।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मकान खाली करवाने के बाद बुलडोजर से उसे तोड़ना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई जारी है।
मोहम्मद गुलाम उन पांच प्रमुख आरोपियों में से एक है जिस पर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
भाषा राजेंद्र सुरभि रंजन
रंजन

Facebook


