नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर एक जनसभा में कुछ लोगों के विदर्भ राज्य के पक्ष में नारे लगाने पर भड़क गए। जिसके बाद गडकरी ने कुछ लोगों को कार्यक्रम से बाहर निकलवाने की धमकी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इसके साथ केंद्राय मंत्री गडकरी ने कहा कि ‘यदि वे फिर हंगामा करते हैं तो उन्हें थप्पड़ लगाइए’।
ये भी पढ़ें:एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर गृह मंत्री का जवाब- ‘विमान बम गिराने गए थे, फूल बरसाने नहीं’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे जनसभा को संबोधित करना शुरू किया उसके बाद भीड़ में विदर्भ समर्थक कुछ कार्यकर्ता नारे लगाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गडकरी ने लोगों को शांत रहने के निर्देश दिए। हालांकि इसके बावजूद विदर्भ राज्य की मांग को लेकर कुछ लोग नारेबाजी करते रहे और उन्हें मनाने में बीजेपी नेता मशक्कत करते रहें।
पिछले कई सालों से महाराष्ट्र से अलग विदर्भ राज्य की मांग की जा रही है। क्षेत्र में बेहतर विकास को लेकर अलग से विदर्भ राज्य बनाया जाने की मांग चल रही है। एक अक्टूबर 1938 को विदर्भ राज्य बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन अभी तक ये मांग पूरी नहीं हो पाई है।