तिरुवनंतपुरम, एक मई (भाषा) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी वृद्धि का बचाव करते हुए कहा कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है।
शुक्रवार को वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 993 रुपये की वृद्धि हुई। पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़ी वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि के कारण यह लगातार तीसरी मासिक वृद्धि है।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘कृपया दुनिया के अन्य हिस्सों में जाकर देखें कि वहाँ कीमतें कितनी बढ़ी हैं। हम यहां तक रोक लगा सकते थे।’
उन्होंने कोई अन्य टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा