जब तक सरकार छात्रों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाती, तब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे: जैन

जब तक सरकार छात्रों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाती, तब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे: जैन

जब तक सरकार छात्रों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाती, तब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे: जैन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: November 26, 2020 11:19 am IST

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक सरकार छात्रों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाती, तब तक राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

कोविड-19 की रोकथाम के लिये केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के तहत देशभर में 16 मार्च से विश्वविद्यालय और कॉलेज बंद हैं। 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था।

जैन ने पत्रकारों से कहा, ” (दिल्ली में) स्कूल दोबारा खोलने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही टीका उपलब्ध हो जाएगा। जब तक सरकार छात्रों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाती, तब तक स्कूल दोबारा नहीं खोले जाएंगे।”

भाषा जोहेब उमा

उमा


लेखक के बारे में