योगी आदित्यनाथ ने दो कलेक्टर्स को किया निलंबित, ये थे आरोप

योगी आदित्यनाथ ने दो कलेक्टर्स को किया निलंबित, ये थे आरोप

योगी आदित्यनाथ ने दो कलेक्टर्स को किया निलंबित, ये थे आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: June 7, 2018 11:43 am IST

लखनऊ। यूपी सरकार ने अवैध खनन में लापरवाही बरतने और खाद्यान्न की कालाबाजारी न रोकने के आरोप में दो कलेक्टर्स को निलंबित कर दिया है। इनमें गोंडा कलेक्टर जेबी सिंह और फतेहपुर के जिलाधीश डीएम कुमार प्रशांत (2010 बैच) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि फतेहपुर कलेक्टर प्रशांत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन के मामले में लीपापोती की। उनके खिलाफ भाजपा विधायकों और कुछ नेताओं ने शिकायत की थी। सीएम योगी ने इन शिकायतों की जांच भी करवाई। जांच में आरोप सही निकलने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : दो महीने में मोदी का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा, रमन कसेंगे तैयारियों की कसौटी

वहीं खाद्यान्न की कालाबाजारी न रोक पाने क चलते गोंडा कलेक्टर जेबी सिंह(2013 बैच) को सस्पेंड किया गया है। गोंडा में सरकारी राशन खुले बाजार में बेचे जाने की शिकायत जांच में सही पाई गई इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।

बता दें कि यूपी भाजपा के कई विधायक और मंत्री योगी तक अफसरों की मनमानी की शिकायतें पहुंचाते रहे हैं। कैराना उपचुनाव में पराजय के बाद ऐसे शिकायतकर्ता नेता-मंत्री और भी खुलकर शिकायत कर रहे हैं। यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर तो सार्वजनिक रुप से यह कह चुके हैं कि बिना पैसे लिए कोई अधिकारी काम नहीं करता है।

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष सहारनपुर के कलेक्टर एनपी सिंह को सस्पेंड किया था।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में