उप्र : संभल में व्यक्ति का शव बरामद, बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Ads

उप्र : संभल में व्यक्ति का शव बरामद, बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - October 19, 2023 / 11:46 AM IST,
    Updated On - October 19, 2023 / 11:46 AM IST

संभल (उप्र), 19 अक्टूबर (भाषा) जिले के धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक व्यक्ति का शव मिला। इस कथित हत्या के मामले में व्यक्ति के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिवार की शिकायत के आधार पर व्यक्ति के बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया, ‘‘धनारी थाना अंतर्गत भकरौली गांव में राजमार्ग के पास बुधवार देर रात को खेत में एक शव मिला। धारदार हथियार का इस्तेमाल कर व्यक्ति की हत्या की गई थी।’’

एसपी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त भकरौली निवासी राकेश कुमार (42) के रूप में की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी ने बताया कि परिजनों ने अपनी शिकायत में राकेश कुमार के बेटे सतेंद्र पर हत्या का संदेह जताया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सतेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर श्वान दस्ते को भेजा गया है और आस पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सतेंद्र को पकड़ने के लिए तीन टीम का गठन किया गया है।

भाषा सं राजेंद्र सुरभि

सुरभि