उत्तराखंड: आदि कैलाश से लौट रहे 42 तीर्थयात्रियों को बचाया गया

उत्तराखंड: आदि कैलाश से लौट रहे 42 तीर्थयात्रियों को बचाया गया

उत्तराखंड: आदि कैलाश से लौट रहे 42 तीर्थयात्रियों को बचाया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: September 21, 2022 8:17 pm IST

पिथौरागढ़, 21 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड राज्य आपदा मोचन बल ने बुधवार को आदि कैलाश के 42 तीर्थयात्रियों को बचाया जो तीर्थयात्रा के बाद लौट रहे थे और भारी बारिश के कारण सड़क अवरुद्ध होने से तवाघाट के पास फंस गए थे।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कहा, “हमें 19 सितंबर को सूचना मिली कि आदि कैलाश के कुछ तीर्थयात्री बूंदी जाने के रास्ते में फंस गए हैं। एसडीआरएफ की एक टीम ने फंसे हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला और उन्हें वैकल्पिक मार्ग से धारचूला ले जाया गया।”

अधिकारी ने बताया कि अधिकांश तीर्थयात्री राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली से हैं। चौहान ने कहा कि तीर्थयात्रियों के अलावा व्यास घाटी के 50 ग्रामीणों को भी हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया जो कि भारी बारिश के कारण गुंजी में चार दिन तक फंसे थे।

गांव वाले वहां एक वार्षिक धार्मिक समारोह में भाग लेने गए थे ।

चौहान ने बताया कि उन सभी को घाटी के निचले हिस्सों में उनके घरों में वापस पहुंचा दिया गया है।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में