उत्तराखंड: भाजपा ने हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में 44 बोर्ड सीटों में 14 पर जीत दर्ज की

Ads

उत्तराखंड: भाजपा ने हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में 44 बोर्ड सीटों में 14 पर जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - October 1, 2022 / 08:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

हरिद्वार (उत्तराखंड), एक अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिस्तरीय हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में पहली बार 44 जिला पंचायत बोर्ड सीटों में से 14 पर जीत दर्ज की है।

शनिवार को घोषित अंतिम चुनाव परिणाम के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशियों ने 11 सीटें, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आठ-आठ सीटें, ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) ने दो और आम आदमी पार्टी (आप) ने एक सीट जीती है।

पांच विजयी निर्दलीय प्रत्याशी और एक बसपा प्रत्याशी परिणाम की घोषणा के तत्काल बाद भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा जिले में सभी छह प्रखंड प्रमुख बनाने जा रही है। विजयी ग्राम प्रधानों में ज्यादातर भाजपा से हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, भाजपा महासचिव बी एल संतोष और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस जीत को अप्रत्याशित बताया।

भट्ट ने कहा, ‘‘ यह भाजपा के कार्यक्रमों एवं नीतियों पर राज्य के लोगों के अनुमोदन की मुहर है।’’

भाषा

राजकुमार अविनाश

अविनाश

अविनाश