उत्तराखंड में सीजन में कोरोना के पहले मामले सामने आए

उत्तराखंड में सीजन में कोरोना के पहले मामले सामने आए

उत्तराखंड में सीजन में कोरोना के पहले मामले सामने आए
Modified Date: December 31, 2023 / 10:36 pm IST
Published Date: December 31, 2023 10:36 pm IST

देहरादून, 31 दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए । इस सीजन में कोविड-19 के ये पहले मामले बताये जा रहे हैं।

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां बताया कि दोनों मामलों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब उनके नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाएगा जिससे वायरस के स्वरूप के बारे में पता चल सके ।

उन्होंने बताया कि दोनों मामले ‘इंसीडेंटल रिपोर्टिंग’ के हैं जहां मरीज किसी और बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे लेकिन एहतियात के तौर पर की गयी जांच में वे कोरोना संक्रमित पाए गए ।

अधिकारी ने बताया कि दो में से एक मरीज 77 वर्ष के हैं जो लंबे समय से बीमार थे और मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे । उन्होंने बताया कि उनके परिजन उन्हें घर ले गए हैं और उन्हें वहीं पृथकवास में रखा गया है ।

उन्होंने बताया कि दूसरी मरीज 72 साल की महिला हैं जिन्हें सांस संबंधी बीमारी के कारण दून अस्पताल में भर्ती किया गया ।

भाषा दीप्ति दीप्ति राजकुमार


लेखक के बारे में