उत्तराखंड: भारी बारिश से क्षतिग्रस्त देहरादून-मसूरी मार्ग पर आवागमन रोका गया

Ads

उत्तराखंड: भारी बारिश से क्षतिग्रस्त देहरादून-मसूरी मार्ग पर आवागमन रोका गया

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 08:57 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 08:57 PM IST

देहरादून, 20 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश के कारण सोमवार को झड़ीपानी से आगे देहरादून-मसूरी मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, ‘पानी वाले बैंड’ के पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे अगले आदेश तक आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

मसूरी के उपजिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि भारी बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग ‘पानी वाले बैंड’ के पास क्षतिग्रस्त हो गया।

आदेश के मुताबिक, आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर आवाजाही अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दी गई है।

आदेश में बताया गया कि अगले आदेश तक इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

भाषा दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र