माँ वैष्णव देवी का दर्शन पर लगा प्रतिबन्ध,सिर्फ 50 हजार लोग ही करेंगे दर्शन

माँ वैष्णव देवी का दर्शन पर लगा प्रतिबन्ध,सिर्फ 50 हजार लोग ही करेंगे दर्शन

माँ वैष्णव देवी का दर्शन पर लगा प्रतिबन्ध,सिर्फ 50 हजार लोग ही करेंगे दर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: November 13, 2017 8:09 am IST

माँ वैष्णव देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रहे है, अब हर दिन एक सीमित संख्या में ही माँ वैष्णव देवी का दर्शन किया जा सकेगा |   नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर एक अहम आदेश जारी किया है. एनजीटी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब एक बार में 50 हजार से ज्यादा लोगों को ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा. यह आदेश सोमवार से ही लागू कर दिया जाएगा.एनजीटी ने 50 हजार से ज्यादा लोगों के वहां जाने पर रोक लगाने को लेकर कहा है, कि अगर 50 हजार से ज्यादा लोगों होते हैं तो उन्हें अर्द्धकुंवारी या फिर कटरा पर ही रोक दिया जाएगा. मां वैष्णो देवी के दरबार में 50 हजार लोगों की ही क्षमता है और इससे अधिक लोगों को वहां जाने की अनुमति देना खतरनाक हो सकता है जिसके चलते यह रोक लगाई गई है. हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये रोक कब तक लगी रहेगी.

इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण के चलते वैष्णो देवी में किसी भी तरह के नए निर्माण पर रोक लगा दी गई है. हालांकि कंस्ट्रक्शन पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई है. बता दें कि वैष्णो देवी में कई बार लैंड स्लाइडिंग के चलते घटना हो जाती है. 

 


लेखक के बारे में