वरुण गांधी ने तोड़ी लंबी चुप्पी, कहा- मोदी देश के लिए जी रहे हैं मरेंगे भी देश के लिए ही

Ads

वरुण गांधी ने तोड़ी लंबी चुप्पी, कहा- मोदी देश के लिए जी रहे हैं मरेंगे भी देश के लिए ही

  •  
  • Publish Date - April 8, 2019 / 09:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

पीलीभीत । पिछले काफी समय से सुर्खियों से गायब और बीजेपी से नाराज चल रहे सांसद वरुण गांधी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। यूपी के पीलीभीत में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सम्मान देश को दिलाया है वह किसी और ने नहीं। उन्होंने कहा कि वह आदमी यानि की नरेंद्र मोदी केवल देश के लिए जी रहा है।

ये भी पढ़ें- जानिए संकल्प पत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा?

वरुण गांधी ने कहा, ‘मेरे परिवार में भी कुछ लोग पीएम रहे हैं लेकिन जो सम्मान मोदी ने देश को दिलाया है, वह बहुत लंबे समय से किसी ने देश को नहीं दिलाया। वह आदमी केवल जी रहा है देश के लिए और वह मरेगा देश के लिए, उसको केवल देश की चिंता है।’ वरुण गांधी खुद गांधी परिवार से आते हैं साथ ही पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में उनका यह बयान अहम माना जा रहा है।