वीसीके ने विजय मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला लिया, वन्नी अरसू को नामित किया : थिरुमावलवन

Ads

वीसीके ने विजय मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला लिया, वन्नी अरसू को नामित किया : थिरुमावलवन

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 09:54 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 09:54 PM IST

चेन्नई, 21 मई (भाषा) विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) प्रमुख थोल थिरुमावलन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने तमिलनाडु में टीवीके नीत सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी वन्नी अरसु को मंत्री बनाने की सिफारिश करेगी।

थिरुमावलवन ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए घोषणा की कि यह निर्णय पार्टी के पदाधिकारियों के विचारों को जानने के बाद लिया गया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने के विचार के लिए भारी समर्थन था।

वीसीके पार्टी को मुख्य रूप से दलितों का समर्थन प्राप्त है और यह द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक)की लंबे समय से सहयोगी रही है। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी ने द्रमुक के नेतृत्व वाले ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस’(एसपीए) के हिस्से के रूप में आठ सीटों पर चुनाव लड़ा और दो सीटों पर जीत हासिल की। ​​वन्नी अरसु टिंडीवनम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।

थिरुमावलवन ने कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) द्वारा वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को दिए गए खुले निमंत्रण के बाद लिया गया है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश