Jagdeep Dhankad On Harda Pataka Factory Blast
Jagdeep Dhankad On Harda Pataka Factory Blast: हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शहर के बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री नें धमाका हो गया। भीषण ब्लास्ट के चलते कई लोग घायल हो गए। जहां ये धमाका हुआ वहां उस क्षेत्र में भयानक तबाही देखी जा रही है। धमाके से फैक्ट्री के पास के कई घरों की दीवारों में दरारे तक आ गई। इस घटना पर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
Jagdeep Dhankad On Harda Pataka Factory Blast: इस मामले में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि “मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना के कारण लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं।”
Deeply pained by the loss of lives due to a fire incident in a cracker factory in Harda, Madhya Pradesh. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. I pray for the speedy recovery of the injured.
— Vice President of India (@VPIndia) February 6, 2024
Jagdeep Dhankad On Harda Pataka Factory Blast: वहीं बताया जा रहा है कि हरदा एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से पास की दूसरी फैक्ट्री में भी उसकी चिंगारी लगने से वहां भी बड़ा विस्फोट हो गया। जिसमें उस वक्त फैक्ट्री में 300 से 400 लोग मौजूद थे। ब्लास्ट होने के बाद फैक्ट्री इलाके से 100 से ज्यादा घर खाली करवाए गए हैं। धमाके में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 59 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। लगातार मौत के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। फैक्ट्री के पास 60 से ज्यादों घरों में आग लगी है। हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि 40 साल से फैक्ट्री संचालित हो रही थी और यह अवैध फैक्ट्री नगर पालिका सीमा के अंदर आता है।
ये भी पढ़ें- Harda Pataka Factory Dhamaka: हरदा हादसे में बड़ा अपडेट, फैक्ट्री सील होने के बाद भी संचालित हो रही थी पटाखा फैक्ट्री