डांस मूव्स से ट्रैफिक कंट्रोल ,देखें वीडियो

Ads

डांस मूव्स से ट्रैफिक कंट्रोल ,देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - September 12, 2018 / 05:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

ओडिसा। इन दिनों भुवनेश्वर ट्रैफिक पुलिस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपको भी लगने लगेगा कि वास्तव में कला किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। भुवनेश्वर के प्रताप सिंह खंडवाल ट्रैफिक पुलिस गार्ड हैं। और उन्हें डांस का इतना अधिक शौक है कि वे पूरे शहर का ट्रैफिक कंट्रोल अपने ब्रेक डांस की स्टेप से करते हैं। 

ये भी पढ़ें –हफिंगटनपोस्ट डॉट इन का दावा आधार कार्ड का सॉफ्टवेयर हुआ हैक

 इस विषय में प्रताप चंद्र खंडवाल का कहना है कि  मैं डांस मूव्स के जरिए लोगों को संदेश देना चाहता हूं. लोग रूल्स फॉलो नहीं करते. लेकिन मेरे इस स्टाइल से लोग रूल्स को फॉलो करते हैं और लोगों को ये स्टाइल काफी पसंद भी आती है।बता दें कि जैसे ही ग्रीन सिग्नल होता है तो प्रताप चंद्र खंडवाल अपने अंदाज में लोगों को निकलने का इशारा करते हैं और रेड सिग्नल पर डांस करने लगते हैं.

 

उनका डांस देखने के लिए लोग रेड लाइट होने पर रुक जाते है। पहले लोग रूल्स तोड़ते हुए निकल जाते थे लेकिन अब वहीं लोग नियमों को मानने लगे हैं। 

वेब डेस्क IBC24