एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव के लिए मतदान शुरू; आप, कांग्रेस के पार्षद अनुपस्थित

Ads

एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव के लिए मतदान शुरू; आप, कांग्रेस के पार्षद अनुपस्थित

  •  
  • Publish Date - September 27, 2024 / 02:45 PM IST,
    Updated On - September 27, 2024 / 02:45 PM IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति की रिक्त सीट के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र यादव प्रक्रिया की अध्यक्षता कर रहे हैं।

स्थायी समिति एमसीडी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद जहां मतदान प्रक्रिया से दूर रहे, वहीं कांग्रेस पार्षद भी एमसीडी सदन में मौजूद नहीं हैं।

इससे पहले, महापौर शैली ओबेरॉय ने एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव को ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया और घोषणा की कि आप पार्षद चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे चुनाव में भाग नहीं लेंगे।

मतदान शुरू होने से पहले एमसीडी के एक अधिकारी ने वोट डालने के नियम बताए।

उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान सदन में किसी को भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। यह विवाद का एक मुद्दा था जिसके कारण बृहस्पतिवार को चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

भाषा नेत्रपाल प्रशांत

प्रशांत