दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक घर की दीवार ढही, दो लोगों को बचाया गया

Ads

दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक घर की दीवार ढही, दो लोगों को बचाया गया

  •  
  • Publish Date - September 13, 2024 / 09:24 AM IST,
    Updated On - September 13, 2024 / 09:24 AM IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बीच शुक्रवार सुबह मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक घर की दीवार गिर गई, जिसमें वहां रह रहे कुछ लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दीवार के मलबे में कुछ लोगों के अब भी दबे होने की आशंका है।

अग्निशमन अधिकारी, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना