ऐश्वर्या को तलाक देंगे तेज प्रताप, कोर्ट में लगाई याचिका, लालू बेचैन

ऐश्वर्या को तलाक देंगे तेज प्रताप, कोर्ट में लगाई याचिका, लालू बेचैन

ऐश्वर्या को तलाक देंगे तेज प्रताप, कोर्ट में लगाई याचिका, लालू बेचैन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 3, 2018 5:19 am IST

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले आरजेडी सु्प्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए अर्जी लगाई है। पांच महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। 

देखें वीडियो-

 
 
 
View this post on Instagram
 
 

As Krishna’s divine flute calls at any time of the. … Krishna’s beloved cows stand tranquilly with their ears spread just … Lord Krishna’s life sets an example for man to change his attitude …

A post shared by Tej Pratap Yadav (@tejpratapyadavrjd) on

 

 

पढ़ें- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के हजारों नेताओं का कांग्रेस प्रवेश,पुनिया की मौजूदगी में वापसी

तेज प्रताप के इस फैसले ने लालू यादव की बेचैनी बढ़ा दी है। तेज अपने पिता से मिलने रांची पहुंचे हैं। तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी ने ऐश्वर्या को देखकर अपनी बहू के रूप में पसंद किया था। लालू जेल में थे। राबड़ी ने ही यह शादी तय की थी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री व राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या ने दिल्ली से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

पढ़ें- रायपुर की 7 विधानसभा सीटों के लिए अखिरी दिन 96 नामांकन, कुल 199, स्क्रूटनी शनिवार को

शादी के बाद दोनों अंतिम बार मुंबई में साथ दिखे थे। 23 मई को लालू यादव इलाज के लिए एशियन हार्ट अस्पताल मुंबई गए थे। उनके साथ बहू ऐश्वर्या और बेटे तेज प्रताप भी थे। ऐश्वर्या की तस्वीर राजद के पोस्टर पर दिखी थी। तब उनके राजनीति में आने की चर्चा हुई थी, हालांकि परिवार की तरफ से कहा गया था कि ऐश्वर्या अभी राजनीति में नहीं आ रही हैं।

पढ़ें-बैंकों से ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी क्लेम के जरिए लाखों की ठगी

बताया जा रहा है कि तेज प्रताप की ऐश्वर्या से काफी समय से अनबन चल रही थी। पिता से मुलाकात करने के बाद वे परिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। तेजस्वी के साथ मनमुटाव के अलावा ऐश्वर्या से तेजप्रताप के विवाद की खबरें आए दिन आती रही हैं। तेज प्रताप इस बात से नाराज चल रहे थे कि राजनीति में भाई के मुकाबले उनका कद घट रहा है।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में