दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह मौसम रहा साफ

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह मौसम रहा साफ

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह मौसम रहा साफ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: February 25, 2021 5:42 am IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में प्रमुख तौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत था।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में