दिल्ली में आज मौसम सामान्यत: साफ रहेगा, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा

दिल्ली में आज मौसम सामान्यत: साफ रहेगा, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा

दिल्ली में आज मौसम सामान्यत: साफ रहेगा, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा
Modified Date: September 26, 2025 / 10:09 am IST
Published Date: September 26, 2025 10:09 am IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन के समय मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 79 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में