पश्चिम एशिया संघर्ष: डीजीसीए ने नौ हवाई क्षेत्रों से उड़ान न संचालित करने की सलाह दी

पश्चिम एशिया संघर्ष: डीजीसीए ने नौ हवाई क्षेत्रों से उड़ान न संचालित करने की सलाह दी

पश्चिम एशिया संघर्ष: डीजीसीए ने नौ हवाई क्षेत्रों से उड़ान न संचालित करने की सलाह दी
Modified Date: March 20, 2026 / 12:47 am IST
Published Date: March 20, 2026 12:47 am IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को विभिन्न एयरलाइन को क्षेत्र के नौ हवाई क्षेत्रों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है तथा सुरक्षा जोखिम मूल्यांकन के हिस्से के रूप में मजबूत वैकल्पिक योजनाएं सुनिश्चित करने को कहा है।

डीजीसीए के एक परामर्श के अनुसार, भारतीय एयरलाइन को बहरीन, ईरान, इराक, इजराइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के हवाई क्षेत्रों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

इसने कहा कि यह परामर्श तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 28 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में