कोलकाता:भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर 24 परगना ज़िले की बगदा सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर का नाम भी शामिल है। (West Bengal Assembly Election BJP Candidate List) इसके साथ ही, भगवा पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए अब तक 287 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि, इन चुनावों के लिए मतदान दो चरणों में होगा।
मैनागुड़ी विधानसभामें बदला कैंडिडेट
पार्टी ने मैनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को भी बदल दिया है। यहाँ कौशिक रॉय की जगह अब दलीम रॉय को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह पार्टी ने हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाटी, नटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय और सिताई से आशुतोष बर्मा को उम्मीदवार बनाया है। मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, फलता से देबांग्शु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर और पांचला से रंजन कुमार पॉल चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले संतोष पाठक को पार्टी ने कोलकाता की चौरंगी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
क्रमांक
निर्वाचन क्षेत्र (Constituency)
उम्मीदवार (Candidates)
1
सिताई (SC)
अशुतोष बर्मा
2
नाटाबाड़ी
गिरिजा शंकर रॉय
3
बगदा (SC)
सोमा ठाकुर
4
मगराहाट पूर्व (SC)
उत्तम कुमार बनिक
5
फलता
देबांग्शु पांडा
6
सोनारपुर उत्तर
देबाशीष धर
7
चौरंगी
संतोष पाठक
8
हावड़ा दक्षिण
श्यामल हाटी
9
पंचला
राजन कुमार पाल
10
चांदीपुर
पियूष कांती दास
11
गारबेता
प्रदीप लोढ़ा
12
मेमारी
मानव गुहा
13
बाराबनी
अरिजीत रॉय
प. बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान
गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा। इसके बाद सभी राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतगणना 4 मई को होगी। (West Bengal Assembly Election BJP Candidate List) यह साल 2021 के विधानसभा चुनाव से बिल्कुल अलग है, जब मतदान 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में हुआ था।