West Bengal Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहली बैठक में लिए 6 महत्वपूर्ण फैसले, आयुष्मान से BNS लागू करने तक किए बड़े ऐलान, पढ़िए

Ads

West Bengal Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहली बैठक में लिए 6 महत्वपूर्ण फैसले, आयुष्मान से BNS लागू करने तक किए बड़े ऐलान, पढ़िए

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 03:24 PM IST

West Bengal Cabinet Meeting/Image- social media

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 6 बड़े फैसले लिए गए
  • आयुष्मान भारत योजना को राज्य में लागू करने को मंजूरी मिली
  • बॉर्डर एरिया की जमीन 45 दिनों के भीतर BSF को ट्रांसफर किया जाएगा

West Bengal Cabinet Meeting: पश्चिम बंगाल में नए सीएम के शपथग्रहण के बाद आज सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की। जिसमें सभी पांच कैबिनेट मंत्री भी शामिल थे। CM शुभेंदु ने बताया कि पहली कैबिनेट (West Bengal Cabinet Meeting) में 6 अहम फैसले लिए गए है।

जानिए शुभेंदु सरकार के पहले पांच बड़े फैसले

1. आयुष्मान भारत योजना लागू करने को मंजूरी। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर राज्य में इसे लागू करने के लिए काम करेंगे।
2. आईपीएस और आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रशिक्षण में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
3. बंगाल में भारतीय दण्ड संहिता को लागू किया जाएगा।
4. बॉर्डर एरियाज में जमीन ट्रांसफर का काम आज से शुरू होगा। 45 दिनों के अंदर जमीन BSF को ट्रांसफर की जाएगी।
5. बीजेपी के जिन 321 कार्यकर्ताओं ने बंगाल में जान गंवाई, उनके परिवारों की पूरी जिम्मेदारी सरकार लेगी।
6. बंगाल में आज से जनगणना प्रक्रिया लागू। (West Bengal Cabinet Meeting)

ये भी पढ़ें :

 

 

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं?

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

शुभेंदु सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में क्या फैसले लिए गए?

पहली बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने, जनगणना शुरू करने और बॉर्डर एरिया की जमीन BSF को ट्रांसफर करने जैसे 6 बड़े फैसले लिए गए।

क्या पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू होगी?

हां, नई सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू करने को मंजूरी दे दी है।

BSF को जमीन ट्रांसफर करने का फैसला क्या है?

सरकार ने बॉर्डर क्षेत्रों की जमीन 45 दिनों के भीतर BSF को ट्रांसफर करने का फैसला लिया है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारों को क्या सहायता मिलेगी?

सरकार ने बंगाल में जान गंवाने वाले 321 बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारों की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया है।