पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने सावरकर की 143वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Ads

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने सावरकर की 143वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 01:31 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 01:31 PM IST

कोलकाता, 28 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके अतुलनीय बलिदान व अदम्य साहस आज भी लाखों राष्ट्र प्रेमियों को प्रेरित करते हैं।

नेता, विचारक और हिंदू महासभा के प्रमुख नेता सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को हुआ था और 26 फरवरी 1966 को 82 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ।

अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय बलिदान, अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी लाखों राष्ट्र प्रेमियों को प्रेरित करते हैं।’’

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा