पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 संकट के दौरान खर्च कम करने के लिए उठाए कदम

Ads

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 संकट के दौरान खर्च कम करने के लिए उठाए कदम

  •  
  • Publish Date - July 2, 2021 / 07:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

कोलकाता, दो जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 संकट के बीच खर्च को नियंत्रित करने के अपने प्रयास के तहत आम लोगों के हित में मितव्ययिता उपायों को अपनाने का फैसला किया है। पिछले साल भी वित्त विभाग ने ऐसी ही पहल की थी।

विभाग ने कार्यालय भवन के सौंदर्यीकरण पर लगने वाले व्यय पर रोक लगा दी है।

इसने एक बयान में कहा, ‘‘ जब तक विभाग मंजूरी नहीं देगा, तब तक किसी किसी श्रमिक की नियुक्ति नहीं की जाएगी।’’

आदेश में यह भी कहा गया है कि जब भी विमान यात्रा की अनुमति हो तब यह इकॉनोमिक क्लास हो, न कि बिजनेस क्लास की यात्रा की जाए।

भाषा

राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल

शीर्ष 5 समाचार