(तस्वीर के साथ)
सिलिगुड़ी, 19 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में लगातार बारिश के कारण बालासन नदी पर बने एक अस्थायी पुल का हिस्सा शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गया। इससे सिलिगुड़ी और मिरिक अनुमंडल के बीच वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि तेज बारिश और नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण यह नुकसान हुआ।
दुदिया के लोहे के पुल के ढह जाने के बाद 2025 में यह ह्यूम पाइप संरचना वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बनाई गई थी।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दुदिया में अस्थायी ह्यूम पाइप पुल का एक हिस्सा लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ढह गया।’’
उन्होंने बताया कि फिलहाल यातायात को पंखाबाड़ी और कर्सियांग मार्गों से वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ा गया है।
अन्य एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने बालासन नदी पर एक स्थायी दो लेन पुल के निर्माण के लिए 51 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इसका निर्माण कार्य जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्थायी पुल के ढहने से क्षेत्र में दैनिक आवागमन प्रभावित होने की आशंका है, जब तक कि मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जाता।
भाषा मनीषा निहारिका
निहारिका