ऐसा क्या हुआ कि पति ने प्रेमी से करवा दी पत्नी की शादी

ऐसा क्या हुआ कि पति ने प्रेमी से करवा दी पत्नी की शादी

ऐसा क्या हुआ कि पति ने प्रेमी से करवा दी पत्नी की शादी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 29, 2017 2:43 pm IST

बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद ही रोचक और अजीब मामला सामने आया है, दरअसल यहां रहने वाले एक पति ने अपनी ही पत्नी का विवाह न सिर्फ उसके प्रेमी से करवा दिया बल्की अपनी दोनों बेटियों को भी पत्नी और प्रेमी के साथ भेज दिया। वैसे सुनने में तो यह घटनाक्रम बेहद नाटकीय लगता है किंतु यह सच है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ऐसे हो गए धोखाधड़ी के शिकार….

बताया जा रहा है कि, वैशाली जिले के हाजीपुर ऊंचीडीह में रहने वाले अरूण की शादी मधु से 10 साल पहले पूरे रीति रिवाज के साथ परिवार वालों की मर्जी से हुई थी। शादी के बाद उनकी 2 बेटियां भी हुई लेकिन इसी बीच मधु को अपने मायके के पड़ोस में रहने वाले श्रवण से प्यार हो गया। जिसके बाद वे दोनों चोरी-छुपे मिलने लगे दोनों का प्यार परवान पर पहंुच गया जिसके बाद इसकी भनक महिला के पति यनि अरूण को लग गई।

थप्पड़बाज कांग्रेस प्रभारी को महिला कांस्टेबल ने भी जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

कई बार पत्नी को समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो पति ने परेशान होकर गांव वालों के सामने पत्नी और प्रेमी की शादी करवा दी। जिसके बाद पत्नी मर्जी के अनुसार दोनों बेटियों को प्रेमी और पत्नी के सुपूर्द कर दिया। गांव के मुखिया के अनुसार अरूण की पत्नी मधु और उसके प्रेमी श्रवण की शादी रजामंदी से करवाई गई है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में