Who is Sonia Singh Chauhan: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में खास अंदाज में दिखी नारी शक्ति, PM मोदी के साथ लाल किले पर फहराया तिरंगा, जानिए कौन है सोनिया सिंह चौहान?

Ads

Who is Sonia Singh Chauhan: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में खास अंदाज में दिखी नारी शक्ति, PM मोदी के साथ लाल किले पर फहराया तिरंगा, जानिए कौन है सोनिया सिंह चौहान?

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 12:39 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 12:40 PM IST

Who is Sonia Singh Chauhan | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • लाल किले पर ऐतिहासिक पल
  • पीएम मोदी के साथ कैप्टन सोनिया सिंह चौहान
  • अनुशासन और दृढ़ता की तस्वीर वायरल

नई दिल्ली: Who is Sonia Singh Chauhan देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) का जश्न देखने को मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने आज लाल किले की प्राचीर पर ​तिरंगा फहराया है और लगातार 13वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। लेकिन लाल किले की प्राचीर से एक ऐतिहासिक पल पर पूरे देश की निगाहें इस टिकी होती हैं। इस बार उस ऐतिहासिक फ्रेम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सामने बेहद अनुशासित और दृढ़ मुद्रा में खड़ी भारतीय सेना की जांबाज अधिकारी कैप्टन सोनिया सिंह चौहान (Indian Army Captain Sonia Singh Chauhan) खड़ी है, जो पीएम मोदी की मदद करते हुए दिखाई दे रही है।

Who is Sonia Singh Chauhan भारतीय सेना की सैन्य अधिकारी कैप्टन सोनिया सिंह चौहान की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वाययल हो रहा है। लोग कैप्टन सोनिया के अनुशासन की खूब तारीफ कर रहे हैं। ध्वजारोहण की आधिकारिक और औपचारिक प्रक्रिया में प्रधानमंत्री की सहायता करती कैप्टन सोनिया की यह तस्वीर सिर्फ एक प्रशासनिक ड्यूटी नहीं थी। यह देश की ‘नारी शक्ति’ की उस बुलंद उड़ान की मिसाल थी, जो आज सीमा की रक्षा से लेकर देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय मंच तक अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

कौन हैं कैप्टन सोनिया सिंह चौहान?

कैप्टन सोनिया सिंह चौहान भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त सैन्य अधिकारी हैं। 15 अगस्त 2026 को लाल किले पर आयोजित औपचारिक ध्वजारोहण कार्यक्रम और समारोह की प्रक्रियाओं में वह मुख्य रूप से शामिल हुई। वे भारतीय सेना की उस नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो अपनी योग्यता, अनुशासन और काबिलियत के दम पर हर मोर्चे पर आगे खड़ी हैं। हालांकि, फिलहाल उनकी निजी जानकारी, या रेजिमेंट से जुड़ी डिटेल अभी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं कराई गई है।

बता दें कि राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम हमेशा सख्त सैन्य प्रोटोकॉल, गरिमा और निर्धारित नियमों के तहत आयोजित किया जाता है। इसमें ध्वज को फहराने का समय, गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रीय गन सैल्यूट और अधिकारियों की स्थिति तय होती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कैप्टन सोनिया सिंह चौहान कौन हैं?

भारतीय सेना की कमीशन प्राप्त सैन्य अधिकारी, जिन्होंने 15 अगस्त 2026 को लाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में पीएम मोदी की सहायता की।

उनकी तस्वीरें क्यों वायरल हुईं?

अनुशासन और दृढ़ मुद्रा में पीएम के साथ खड़े होने के कारण।

क्या उनकी निजी जानकारी उपलब्ध है?

फिलहाल उनकी निजी जानकारी या रेजिमेंट की डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है।