जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को कटाक्ष करते हुए दावा किया कि कांग्रेस में कई ‘अच्छे लोग’ भी हैं जिनकी पार्टी के कामकाज में सुनी नहीं जाती। राठौड़ ने कटाक्ष करते हुए सवाल किया,’वे ऐसी टोली में क्यों हैं?’
राठौड़ टोंक में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस व उसके कई नेताओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘कई अच्छे लोग भी हैं। मैं पूरी पार्टी का नहीं कहता लेकिन कुछ अच्छे लोग भी है उस मंडली में। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मोदी की प्रशंसा की। आनंद शर्मा ने भी पेट्रोल और डीज़ल से जुड़ी व्यवस्थाओं की तारीफ़ की है। मनीष तिवारी ने भी तारीफ की।’
राठौड़ ने आगे कहा, ‘कुछ लोग अच्छे भी होते है लेकिन उस टोली में…उनकी चलती नहीं है। .. तो ऐसी टोली में क्यों रहते हो भाई? ऐसी टोली में रहोगे तो छीटें तो लगेंगे ही।’
भाषा पृथ्वी रंजन
रंजन