बीआरएस प्रधान के इस्तीफे की मांग पर चुप क्यों है : रेवंत रेड्डी
बीआरएस प्रधान के इस्तीफे की मांग पर चुप क्यों है : रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, 23 जुलाई (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को सवाल किया कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भारत राष्ट्र समिति (बीएआरएस) चुप क्यों है।
रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव नीत बीआरएस के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ साठगांठ होने का आरोप लगाया।
रेड्डी ने यहां मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 2019 में तेलंगाना में 27 छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी, जब बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव की एक कथित ‘बेनामी’ कंपनी ने इंटरमीडिएट (11वीं और 12वीं कक्षा) की परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी की थी।
उन्होंने कहा कि रामाराव को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बीआरएस ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की मदद की, जिससे केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी राज्य की आठ लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर सकी।
भाषा धीरज रंजन
रंजन

Facebook


