शादी के लाल जोड़े में शहीद पति को विदाई देने पहुंची लांस नायक विवेक कुमार की पत्नी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

शादी के लाल जोड़े में शहीद पति को विदाई देने पहुंची पत्नी! Wife of L/Naik Vivek Kumar Pay Tribute in Wedding Dress to husband

शादी के लाल जोड़े में शहीद पति को विदाई देने पहुंची लांस नायक विवेक कुमार की पत्नी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: December 12, 2021 3:35 pm IST

कांगड़ा: Wife of L/Naik Vivek Kumar Pay Tribute बीते बुधवार को हुए विमान हादसे में CDS बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका और 12 सैन्य अफसरों का निधन हो गया था। अब शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम पहुंच रहा है, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है। हादसे में शहीद हुए लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर को आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Read More: Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई रेट की जारी.. यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है डीजल 

Image

लांस नायक विवेक कुमार को अंतिम विदाई देने पूरा गांव उमड़ पड़ा था। सभी ने नम आंखों से विवेक कुमार से विदाई दी। इस दौरान विवेक कुमार की पत्नी अपने शहीद पति को अंतिम विदाई देने के लिए सुहागन वाला लाल जोड़ा पहनकर पहुंची। विलाप देख मौजूद लोग भी विलखने लगे। बताया गया कि डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। कुछ महीने का एक छोटा सा बच्चा है। भारतीय सेना में लांस नायक विवेक कुमार की पत्नी ने सोचा भी नहीं होगा कि इतनी जल्दी उनकी दुनिया सूनी हो जाएगी। मांग उजड़ जाएगी।

Image

Read More: सरकारी स्कूल के छात्रों को बड़ा लाभ, सरकार खाते में जमा करेगी इतनी रकम, जानें सबकुछ 

Wife of L/Naik Vivek Kumar Pay Tribute विवेक कुमार का जन्म 1993 में हुआ था और वह 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। इससे पहले दिन में कांगड़ा के गग्गल हवाईअड्डे पर उनका पार्थिव शरीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने मृत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दौरान कुमार के पिता रमेश चंद को भी सांत्वना दी।

Read More: 14 दिसंबर से एक माह तक नहीं है विवाह का शुभ मुहूर्त, 14 दिसंबर तक रहेगा खरमास

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"