कांग्रेस में ही रहूंगा, पार्टी की अनुमति के बिना केरल विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा: सुधाकरन

कांग्रेस में ही रहूंगा, पार्टी की अनुमति के बिना केरल विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा: सुधाकरन

कांग्रेस में ही रहूंगा, पार्टी की अनुमति के बिना केरल विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा: सुधाकरन
Modified Date: March 19, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: March 19, 2026 8:31 pm IST

तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता के. सुधाकरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पार्टी की अनुमति के बिना केरल में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सुधाकरन ने इन अटकलों पर भी विराम लगा दिया कि वह कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाएंगे या किसी और राजनीतिक दल में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, “मैं कहां जाऊंगा?”

कन्नूर के सांसद सुधाकरन ने दिल्ली से केरल लौटने से पहले पत्रकारों से कहा, “पार्टी ने मुझे बाहर नहीं निकाला है। इसने केवल मुझे सीट देने से इनकार किया है। मैं पार्टी में रहकर काम करता रहूंगा। मैं कौन होता हूं, पार्टी को चुनौती देने वाला। पार्टी मुझसे बहुत बड़ी है और मैं बहुत छोटा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं पार्टी के फैसले का स्वागत करूंगा।”

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में