BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Winter Vacation 2025 Extended Date: 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश, कड़ाके की ठंड को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया फैसला, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Winter Vacation 2025 Extended Date: 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश, कड़ाके की ठंड को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया फैसला, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Winter Vacation 2025 Extended Date: 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश, कड़ाके की ठंड को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया फैसला / Image: IBC24 Customized

Winter Vacation 2025 Extended Date: 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश, कड़ाके की ठंड को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया फैसला / Image: IBC24 Customized

Deepak Dilliwar
Published: 26 Dec 2025 | 10:15 amModified: 26 Dec 2025 | 10:16 am
HIGHLIGHTS
  1. 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित
  2. घने कोहरे और 'कोल्ड डे' का अलर्ट जारी किया
  3. प्रशासन ने स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी

चंडीगढ़: Winter Vacation 2025 Extended Date देश के अधिकतर राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि कुछ राज्यों में 1 जनवरी तक अवकाश दिया गया है तो कुछ राज्यों में नए साल से पहले स्टूडेंट्स को स्कूल लौटने का निर्देश दिया गया है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि भाजपा सरकार ने शतकालीन अवकाश को 15 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, 16 जनवरी से स्कूल फिर से खुल जाएंगे। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Winter Vacation 2025 Extended Date शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। नए साल से पहले क्रिसमस के मौके पर ही छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 को उधम सिंह जयंती और 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी रह सकती है और फिर 28 दिसंबर को रविवार होगा। 1 जनवरी से फिर विंटर ब्रेक शुरू हो जाएगा। इसके बाद 16 जनवरी 2026 से स्कूल पहले की तरह नियमित रूप से खुलेंगे।

शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

वहीं, निर्देश में ये भी कहा गया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों के मानकों के अनुसार अगर आवश्यक हो, तो 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को निर्धारित शेड्यूल के तहत प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विद्यालय बुलाया जा सकता है। यह व्यवस्था केवल बोर्ड कक्षाओं के लिए लागू होगी। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके। सभी शिक्षा अधिकारियों को अपने अधीनस्थ विद्यालयों में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला

हरियाणा का पड़ोसी राज्य पंजाब पहले ही स्कूलों के ​शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर चुका है। हरियाणा में इन दिनों हाड कंपा देने वाली ठंड और कोहरा पड़ रहा है। 26 दिसंबर तक घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार रात नारनौल 6.0 ​डिग्री से​​ल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। हालांकि, औसत न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 2.2 डिग्री से​​ल्सियस अधिक बना हुआ है, लेकिन अगले चार से पांच दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान गुरुग्राम में 22.1 डिग्री से​​ल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, राज्य के सभी स्कूल 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश के कारण बंद रहेंगे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Winter Vacation 2025 Extended Date: Govt Order to Extend Winter Vacation Till Jan 15, 2026

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm