पश्चिम दिल्ली में महिला पशु अधिकार कार्यकर्ता ने सुरक्षा गार्ड पर हमला किया

पश्चिम दिल्ली में महिला पशु अधिकार कार्यकर्ता ने सुरक्षा गार्ड पर हमला किया

पश्चिम दिल्ली में महिला पशु अधिकार कार्यकर्ता ने सुरक्षा गार्ड पर हमला किया
Modified Date: May 11, 2026 / 02:51 pm IST
Published Date: May 11, 2026 2:51 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली में एक महिला पशु अधिकार कार्यकर्ता ने एक आवारा कुत्ते की कथित तौर पर पिटाई किये जाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रमेश नगर निवासी तरुण घई ने आठ मई को कीर्ति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि विनोद पासवान नामक सुरक्षा गार्ड ने सात मई की शाम कीर्ति नगर के जे ब्लॉक में एक आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला किया था।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए एक निजी पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया और इसके बाद नजफगढ़ ले जाया गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘हालांकि, बाद में कुत्ते की मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घायल कुत्ते का इलाज पशु चिकित्सालय में किया गया था, लेकिन संबंधित अस्पताल ने अब तक स्थानीय पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित नहीं किया है।’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुद को पशु अधिकार कार्यकर्ता बताने वाली एक महिला ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और थाने के बाहर सुरक्षा गार्ड पर कथित तौर पर हमला किया।

अधिकारी ने हालांकि बताया कि कथित हमले के संबंध में सुरक्षा गार्ड द्वारा अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा नोमान देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में