कोरोना वार्ड में फिर गूंजी किलकारी, संक्रमित महिला ने बेटे को दिया जन्म, गर्भवती मरीज के सामान्य प्रसव का पहला मामला

Ads

कोरोना वार्ड में फिर गूंजी किलकारी, संक्रमित महिला ने बेटे को दिया जन्म, गर्भवती मरीज के सामान्य प्रसव का पहला मामला

  •  
  • Publish Date - April 20, 2021 / 06:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 अप्रैल (भाषा) कोविड-19 से गंभीर रूप से संक्रमित सात महीने की गर्भवती महिला ने यहां कल्याण कस्बे के एक अस्तपाल में एक बच्चे को सुरक्षित जन्म दिया।

पढ़ें- पीपुल्स अस्पताल में 10 लोगों की मौतः कमलनाथ ने कहा- नींद में सोई यह सरकार आखिर कब और कैसे जागेगी?

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के प्रवक्ता ने बताया कि 37 वर्षीय महिला को गंभीर स्थिति में यहां ‘आर्ट गैलरी’ स्थित एक सरकारी कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

पढ़ें- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा विश्व ट…

अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि महिला ने सोमवार को सामान्य प्रसव के जरिए लड़के को जन्म दिया। उन्होंने दावा किया कि केडीएमसी संचालित कोविड-19 अस्पताल में किसी गर्भवती मरीज का सामान्य प्रसव पहली बार हुआ है।

पढ़ें- राहत की खबर : जबलपुर को रोज मिलेगी 10 टन लिक्विड ऑक…

विज्ञप्ति में बताया गया कि नवजात शिशु का वजन कम है और उसे एक निजी अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनएआईसीयू) में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मां और बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।